
रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज
हर घर तिरंगा अभियान की CM शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में उड़ी धज्जियां, शाहपुर ग्राम पंचायत में नहीं फहराया तिरंगा…
मऊगंज : नवगठित मऊगंज जिले के नईगढी जनपद पंचायत के शाहपुर ग्राम पंचायत में 15 अगस्त के अवसर पर नही फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
नवगठित जिला मऊगंज के अंतर्गत नईगढ़ी जनपद पंचायत की शाहपुर ग्राम पंचायत में देश का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण नहीं किया गया ग्राम पंचायत सरपंच सचिव ने ग्राम पंचायत भवन में तिरंगा झंडा फहराना उचित नहीं समझा ।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच कौशल प्रसाद साकेत व सचिव सत्यनारायण वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण न करने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पूरे मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है अब देखना यह होगा कि मऊगंज कलेक्टर इस पूरे मामले पर कब संज्ञान लेंगे और कार्यवाही करेंगे आईये आपको सुनाते हैं पूरे मामले पर ग्रामीणों ने क्या कहा है


