इटावा

सन्त कबीर हथकरघा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए तथा उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सन्त कबीरनं हथकरघा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए तथा उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित

 

इटावा यूपी: -परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग सुनील कुमार यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उ०प्र०, द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सन्त कबीर हथकरघा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए तथा उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित है।
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उ०प्र० इटावा परिक्षेत्र में आने वाले जनपदों (इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा कन्नौज) की हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों / व्यक्तिगत हथकरघा बुनकर कारीगरों से उत्कृष्ट एवं कलात्मक हथकरघा उत्पादों के नमूने विलम्बतम 15.09.2023 सांय 5:00 बजे तक इटावा परिक्षेत्रीय कार्यालय इटावा में आमंत्रित किये जाते है। बुनकरों द्वारा जो वस्त्र (सैम्पुल) प्रस्तुत किया जाये, उस सैम्पुल पर पूर्ण विवरण जैसे वार्प, वेस्ट, रंग, डिजाइन, तथा उनका तकनीकी विवरण भी सैम्पुलो के साथ सलंग्न किया जाये, तथा वह पूर्ण साइज की हो जैसे- सूटिंग शर्टिंग, दो-दो मीटर साडी फुल साइज तौलिया, बेडशीट कवर, शाल, दरी, आदि पूर्ण साइज का हो ताकि वस्तुओं की गुणवत्ता का पूर्ण निरीक्षण आदि सम्पन्न हो सके अन्यथा उसका चयन किया जाना सम्भव न हो सकेगा। उक्त हथकरघा पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां पूर्ण आवेदन-पत्र के साथ सैम्पुल सहित अपनी समिति पर नियुक्ति पर्यवेक्षक / वस्त्र निरीक्षक की संस्तुति के उपरान्त ही सहायक आयुक्त हथकरघा कार्यालय में उपलब्ध करा दें। दिनांक 15.09.2023 के उपरान्त कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए इटावा परिक्षेत्रीय कार्यालय, इटावा से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button