इटावा

जनपद रक्षाबंधन के मद्देनजर मिष्ठान भंडारों पर कई जगह की गई छापे मारी 

विशाल समाचार टीम इटावा 

जनपद रक्षाबंधन के मद्देनजर मिष्ठान भंडारों पर कई जगह की गई छापे मारी 

इटावा यूपी : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ.प्र. लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश व जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से श्री सतीश कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कलामुददीन के नेतृत्व में गठित खाद्य सचलदल द्वारा छापामार कार्यवाही करके विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किये गये यथा- बीकानेर स्वीट्स, शास्त्री चौराहा इटावा से घेवर एवं बूंदी, विशाल मेगामार्ट भरथना चौराहा इटावा से बेसन, साबूदाना एवं सोनपपडी, महावीर मिष्ठान भण्डार लोहन्ना चौराहा इटावा से घेवर, सोनू राजपूत पुत्र दशरथ सिंह निवासी लोहन्ना चौराहा इटावा से बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला, आगरा प्रेषित किया जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य सचलदल में श्री राजकुमार घोष खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री राकेश कुमार सकारिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री कपिल गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डा० मोहर सिंह कुशवाह खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
श्री सतीश कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, इटावा द्वारा आम जन मानस को रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जनपद इटावा में विशेष छापामार अभियान जारी रखने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button