
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
थाने पर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव मैं भयमुक्त मतदान करने के लिए की गई समझाइश
धौलपुर राजस्थान: आंगई पुलिस थाना में रविवार को सीएलजी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आंगई थाना प्रभारी सुमेर सिंह के द्वारा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सभी लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करे तथा सभी लोग बढ़ चढ़कर चुनाव में हिस्सा लें बदमाशों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा स्कूल में पढ़ने वाली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जाएगी तथा स्कूल के चारों तरफ पुलिस की निगरानी रहेगी और मजनूओ के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान सत्य प्रकाश एचसी जगदीश एचसी पूरणमल अजय सिंह ओम प्रकाश और समस्त थाना स्टाप सरमथुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव बहीद खान पिपरेट पंचायत सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह परमार आगई पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राम लखन मीणा बृजेश दिधरा राकेश कुमार पहाड़िया किशन सरपंच रहरई लज्जाराम गुर्जर सोनी मुंशी बिरजा सुरेश सरपंच थोध रामनिवास गुर्जर सोनी रामसहाय शर्मा बटीकरा धर्मवीर परमार सनोरा बंटी मीणा चिलाचौंद रफीक खान सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


