Uncategorized

दो मासूम बहनों की गला काटकर निर्मम हत्या 

दो मासूम बहनों की गला काटकर निर्मम हत्या  …!

रिपोर्ट शिवराज सिंह राजपूत इटावा

इटावा यूपी: जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत दो मासूम बहनों की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव कमरे में पड़े मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना बहादुरपुर गांव निवासी जयवीर की तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। सांयकाल जयवीर और बेटे खेतों में काम कर रहे थे। अंजली (18), सुरभी (7) और रोशनी (5) घर पर अकेली थीं। शाम करीब पौने छह बजे बड़ी पुत्री छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई। करीब 10 मिनट बाद आई तो बहनें नजर नहीं आईं। अंदर कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ दोनों की गर्दन कटे शव पड़े दिखे। इस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button