
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शक्ति दीदी व अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
उ.प्र. शासन द्वारा प्राथमिकता से चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज – 04 को जनपद में प्रभावी रुप से क्रियान्वयन हेतु *श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 12.10.2023 को पुलिस लाइन इटावा के सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह एवं प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से प्रशिक्षण हेतु आयी महिला आरक्षी (शक्ति दीदी) व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मियों को शक्ति दीदी के विषय में व मिशन शक्ति ,एंटी रोमियो आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें शक्ति दीदी के तहत प्रोजेक्ट की रूप रेखा व कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चर्चा, परिचर्चा, खेल बच्चो के साथ हिंसा शोषण, साइबर हिंसा व बचाव फीडबैक तथा दहेज प्रतिषेध , महिलाओं का कार्यक्रम स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, अनैतिक देह व्यापार निवारण, लैंगिक अपराधी से बालको का संरक्षण, बाल विवाह प्रतिषेध , किशोर न्याय बच्चो की देख भाल व सुरक्षा, महिलाओं के गरिमा के विरुद्ध अपराध आदि के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे-
वृद्धा पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना,
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना

आदि के विषय में विस्तृत जानकारी की दी गयी उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद इटावा के विभिन्न थानों से प्रशिक्षण हेतु उ0नि0 गण आदि,महिला आरक्षी व आरक्षी तथा मु0 आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रशिक्षित किया गये पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को जो अपने-अपने थाना क्षेत्र में जाकर अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षित पुलिसकर्मी अपने थाना क्षेत्र की जनता, महिलाओं, छात्र छात्राओं व बच्चो/बच्चियों को जागरूक करेंगे ।


