रीवा

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी रीवा

रीवा  एमपी: विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, सिद्धार्थ तिवारी राज भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, महर्षि सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा देवेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

 

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में कमाण्डो अरूण गौतम विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, कमलधारी कुशवाहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, त्रिनेत्र शुक्ल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामलाल कोल जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, संगीता कोल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर पुष्पराज पाल चुनाव प्रतीक काँच का गिलास, रामकली चुनाव प्रतीक सेब, शिरोमण कुशवाहा चुनाव प्रतीक हरी मिर्च तथा हरिशंकर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button