शिक्षा

विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज

रीवा एमपी: विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनगवां में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती बबिता साकेत इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, वरूण अम्बेडकर विक्की आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा रामायण साकेत बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में गणपति बंसल आदिम समाज पार्टी चुनाव प्रतीक बाल्टी, जोखूलाल प्रजापति पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, प्रीती वर्मा साकेत समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, मेवालाल प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव प्रतीक फुटबाल तथा रमेश साकेत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं।  निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमेशचन्द्र चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी, राजनरायण चुनाव प्रतीक कैंची तथा शिवदास कोरी चुनाव प्रतीक आलमारी से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button