विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
विशाल समाचार टीम रीवा
रीवा एमपी: . विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर भारती मेरावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रामगरीब वनवासी इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, दिव्यराज सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, सरिता पाण्डेय आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, कांति कुमार दुबे कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्सिस्ट) चुनाव प्रतीक हंसिया हथौड़ा और सितारा तथा बीडी पाण्डेय हाथी बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।
पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मनोज सिंह बघेल विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, एडवोकेट रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकारी पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर तथा शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छेदीलाल कोल (रावत) चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर तथा लालमणि कुशवाहा चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।


