कटाक्षखेल-जगतदेश-समाजराजनीतिरिपोर्टविचारहमारा गाँव

रिया ने रचा था षडयंत्र: NCB का चौंका देनेवाला खुलासा,thelankadahan

मुम्बई संवाददाता – राधिका जोशी शाह

सुशांत सिंह राजपूत केस और भी उलझता जा रहा है | सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शुरुवात से ही शक के दायरे मे है | सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर अनेक आरोप किये है |

सुशांत केस मे ड्रग्स की बात सामने आने से NCB जांच मे लगी है | NCB को रिया के खिलाफ सबूत मिले और NCB ने रिया को गिरफ्तार कर लिया | मुंबई उच्च न्यायालय मे रिया ने जमानत की अर्जी की थी जो की खारिज कर दी गई | रिया ड्रग्स रेकेट मे मुख्य आरोपी है ऐसी दर्खवास्त करते हुये NCB ने रिया पे अनेक आरोप लगाये है |

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स रेकेट की एक सक्रिय सदस्य थी | रिया के साथ हाय सोसाइटी के अनेक लोग ड्रग्स का सेवन और व्यापार करते है | रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सेवन करने के लिये प्रोत्साहीत करती थी, ऐसे आरोप NCB ने रिया पे किये है |

रिया ने सुशांत को ड्रग्स लेने से कभी भी नही रोका और षडयंत्र कर के ड्रग्स के बारे मे कुछ बाते छिपायी | रिया ड्रग्स की तस्करी करती थी और षडयंत्र कर क ड्रग्स रेकेट मे शामिल बाकी आरोपियो को मदत करती थी | रिया ने पैसे दे कर दुसरे आरोपियो की मदत कर रही थी | ऐसा आरोप NCB ने किया है |

NCB के विभागीय संचालक समीर वानखेडे ने न्यायालय मे एक रेपोर्ट पेश किया था | सेम्युआल मिरंडा, रिया चक्रवर्ती, दीपेश सावंत इन्होने सुशांत को ड्रग्स उपलब्द करवा के दिये थे | ऐसा रेपोर्ट मे कहा गया है | ड्रग्स के लिये पैसे रिया ने दिये थे जब की ड्रग्स खुद के लिये नही पर दूसरो के लिये मंगवाये थे | NDPS 1985 कानून 27 ए अंतर्गत ये गुन्हा है ऐसा समीर वानखेडे के रेपोर्ट मे कहा गया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button