एग्रीकल्चररीवा

जिले में अब तक 68854 क्विंटल धान की खरीद

जिले में अब तक 68854 क्विंटल धान की खरीद

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

 रीवा एमपी : किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 1089 किसानों से 68 हजार 854 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 15 करोड़ 3 लाख 11 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक 12074 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button