देश-समाजधर्मपूणे

पुणे में 28 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए भारत भारती संस्था द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन

पुणे में 28 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए भारत भारती संस्था द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन

रिपोर्ट देवेन्द्र सिंह तोमर 

पुणे: पुणे में राष्ट्रीय एकात्मता हेतु भारत भारती संस्था के द्वारा 28 जनवरी 2024 को एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
भारत भरती संस्था के पुणे शहर अध्यक्ष श्री अचल जैन जी की अगुवाई में पुणे के भंडारकर रोड पर स्थित पी वाई सी हिंदू जिमखाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें मिडिया से बातचीत करते हुए भारत भारती संस्था के अध्यक्ष अंचल जैन ने बताया कि हम पुणे शहर में एक राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए भारत भारती द्वारा एक विशाल भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं जिसकी तैयारी भारत भारती की कमैटी द्वारा बड़े ही जोर शोर से चल रही है।

इसके उपरांत भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले जी ने शोभा यात्रा का विवरण विस्तार से करते हुए बताया है की छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र ही नही बल्कि पूरे देश को मुगल साम्राज्य से मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई थी । उन जैसा कोई दूसरा शिवाजी पैदा नहीं हुआ।
छत्रपति शिवाजी महाराज के विषय पर वर्णन किया जाय तो शायद वर्षों लग जायेंगे फिर भी कम है।

इस लिए उनके 350वां राज्याभिषेक निमित्त पुणे में रह रहे अलग अलग प्रांत के लोग भिन्न भिन्न तरह की रथ यात्रा के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को याद कर उनकी वीर गाथा को देश के कोने कोने में पहुंचने का प्रयास शोभा यात्रा के माध्यम से करेंगे।
जैसा की 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है इस अकल्पनीय वेला को भी भारत भरती के द्वारा राम मंदिर की झांकी का स्वरूप शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करते हुए लगभग 22 प्रांत की झांकियां अनेकों धर्म सम्प्रदाय की धार्मिक झांकियां इस शोभा यात्रा के दौरान देखने को मिलेगी।
उस समय उपस्थित श्री सतीश देसाई , भारत भरती महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, कृष्ण कुमार गोयल, शहर अध्यक्ष अचल जी जैन, प्रांत सचिव धर्मेन्द्र सिंह, प्रमुख सलाहकार एडवोकेट एक जैन और सूर्यकांत पाठक जी आदि उपस्थिति थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button