पूणेविजनेस

टाटा ऑटोकॉम्प जीवाई बैटरीज ने टीवीएस मोटर के साथ किया आफ्टर-मार्केट टाई-अप समझौता

टाटा ऑटोकॉम्प जीवाई बैटरीज ने टीवीएस मोटर के साथ किया आफ्टर-मार्केट टाई-अप समझौता

~ टीवीएस मोटर के दोपहिया उपभोक्ताओं को बैटरी खरीदने में सहूलियत प्रदान करने का लक्ष्य~

 

Pune :  भारत में ऑटोमोटिव और दोपहिया बैटरी बनाने वाली अग्रणी कंपनी, टाटा ग्रीन बैटरीज के नाम से प्रसिद्ध टाटा ऑटोकॉम्प जीवाई बैटरीज ने देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन विनिर्माताओं में से एक टीवीएस मोटर के साथ आफ्टर मार्केट टाई-अप में प्रवेश किया है। इस गठजोड़ का उद्देश्य है, देशभर में टीवीएस मोटर के सभी उपभोक्ताओं के लिए बैटरी खरीदने और सर्विसिंग में सहूलियत प्रदान करना।

 

यह अनूठा सहयोग टाटा ग्रीन बैटरीज को टीवीएस मोटर के अधिकृत डीलरशिप और सर्विस सेंटरों के व्यापक नेटवर्क के ज़रिये खरीद के लिए आसानी से उपलब्ध कराएगा। दोपहिया एप्लिकेशन बैटरियों में टाटा ग्रीन बैटरीज़ और टीवीएस लोगो की सह-ब्रांडिंग होगी, जो दोनों ब्रांडों के बीच तालमेल को प्रदर्शित करेगी और टाटा और जीएस यूएएसए की नंबर 1 वीआरएलए बैटरी की विश्वसनीयता और वास्तविकता पर ज़ोर देगी।

 

टाटा ग्रीन बैटरीज और टीवीएस मोटर के बीच सहयोग की जड़ें पांच साल पहले की हैं, जब टाटा ग्रीन बैटरीज ने अपने होसुर संयंत्र में टीवीएस मोटर को ओईएम बैटरी की आपूर्ति शुरू की थी। समय के साथ, एक ऐसी व्यवस्था को औपचारिक रूप देने की ज़रूरत पैदा हुई ताकि देश भर में टीवीएस मोटर के मौजूदा ग्राहक आधार को उच्च प्रदर्शन वाली टाटा ग्रीन बैटरी के ज़रिये उनकी बैटरी से संबंधित सभी ज़रूरतों को पूरा करने और टीवीएस डीलरशिप और वर्कशॉप द्वारा प्रदान की जाने वाली असाधारण सेवा से लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

 

इस मौके पर, टाटा ग्रीन बैटरीज के मुख्य कार्यकारी, रमा शंकर पांडे ने कहा, “टाटा ग्रीन बैटरीज दोपहिया वाहनों के सभी प्रमुख प्लेटफार्मों पर आपूर्ति के साथ टीवीएस मोटर के प्रमुख ओईएम भागीदारों में से एक रही है। यह उपलब्धि इस रिश्ते के आफ्टर-मार्केट दायरे तक विस्तार की प्रतीक है, जिसमें यह उपभोक्ताओं के लिए सर्वोत्तम सेवाएं सुनिश्चित कर दोनों कंपनियों के लिए पारस्परिक विकास का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है।

 

इस घोषणा पर अपनी टिप्पणी में टीवीएस मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सेवा, श्री राजेंद्र भट्ट ने कहा, “भारत में दोपहिया उद्योग में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हो रही है। आज, ग्राहक अपने वाहनों के लिए सर्वव्यापी समाधान चाहते हैं। इस रणनीतिक गठजोड़ के साथ, टाटा ग्रीन बैटरीज भारत में टीवीएस मोटर की अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होंगी। हमें विश्वास है कि यह गठबंधन उपभोक्ताओं के लिए और सहूलियत प्रदान करेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button