Uncategorized

आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के जरूरतमंदो को डीएम ने वितरित किया कम्बल

आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के जरूरतमंदो को डीएम ने वितरित किया कम्बल

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को कराया अन्नप्रासन्न

रिपोर्ट ऋषि नाथ त्रिवेदी – बहराइच
जनपद बहराइच के तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील के ग्राम पयागपुर, नूरपुर, सहशरावा, सुहेलवा, रूकनापुर, अकरौरा के लगभग 80 निर्धन, असहाय व निराश्रितों व जरूरतमंदो को कम्बल का वितरण किया गया।

 

इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। आईसीडीएस विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं मनोरमा कश्यप, संगीता देवी, प्रेमा देवी, प्रिया देवी व रीमा देवी की गोदभराई तथा नित्या, रामकेसरी व वंश का अन्नप्रासन्न भी कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button