इटावा

पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत,अपनी परिश्रम की दम पर इतिहास रच रही है जनपद इटावा की महिलाएं

पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत,अपनी परिश्रम की दम पर इतिहास रच रही है जनपद इटावा की महिलाएं

विश्वकर्म योजना के प्रशिक्षित महिलाओं के बीच सिलाई मशीन वितरित किया गया

दो दिवसीय सरस मेला का शुभारंभ

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित की गई समूह की महिलाएं,समूह की महिलाएं बनेगी लखपति

विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद इटावा के तत्वावधान में दो दिवसीय सरस मेला का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। मेला का उद्घाटन माननीय सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्होने कहा कि अपनी कमाई के साथ परिवार के लोगों का सम्मान करना सीखे। महिलाओं के विकास में उनके परिवार के पुरुषों का सहयोग होता है। मौके पर महिलाओं द्वारा लगाएं स्व निर्मित उत्पादों के स्टॉल निरीक्षण किया गया।
सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग/स्वत: रोजगार ने आगत तिथियां का स्वागत किया एवं विभाग के उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बेमौसम सब्जी, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, थाई अमरुद, रेडलेडी पपीता, सिलाई कढ़ाई, हस्तशिल्प आदि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित कर नवाचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षित एवं महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया।
डॉ. नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि जनपद में 1 लाख 2 हजार 956 ग्रामीण परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से आच्छादित करते हुए जनपद को संतृप्त कर दिया गया है। समूह से जुड़ी ढाई हजार महिलाएं लखपति बन गई है।
सूर्य नारायण पांडे ने गैर कृषि आजीविका अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला का उद्देश्य समूह के उत्पादों को मार्केट से लिंक करना है।
प्रगतिशील किसान मंत्रवती एवं मोना को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर एस. कृष्णा जिला विकास अधिकारी, शरद कुमार परियोजना अधिकारी, आर.एन. सिंह, अशोक चौहान, राजेश प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, जिला मिशन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह तोमर, जितेश श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा,‌ प्रो. दुर्गेशलाता भगत सहित सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक, आईपीआरपी, बैंक सखी, आजीविका सखी, सीआरपी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रही। रितुवाला, संगीता जैन, अर्चना सिंह, सुरेखा, फरजाना एवं समरीन ने आकर्षक रंगोली बनाएं। कार्यक्रम का संचालन नम्रता सिंह ने किया है।
मौके पर सीआरपी शीतल यादव, सुमन, कुशमा, प्रियंका गुप्ता, प्रीति ने लघु नाटक के माध्यम से बैंक में आने वाली समस्याओं को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में राधारानी, डीपी सिंह, शिखा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रिया मिश्रा ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षिका कुसुम शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पंचायती राज महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा संजना, शिखा त्रिपाठी, काजल कुमारी, प्रिया मिश्रा, नाशरा बानो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button