इटावा

मुख्य विकास अधिकारी जिला इटावा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी जिला इटावा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

 

 

इटावा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आहुति की गई।
बैठक में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं, आयुष्मान कार्ड ,जननी सुरक्षा ,टीकाकरण ,संचारी रोग एवं दस्तक अभियान जैसी अन्य योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं । उन्होंने एम ओ आई सी ताखा एवं चकरनगर की प्रगति रिपोर्ट कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की दोनों MOIC के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाए ।उन्होंने कहा कि समस्त MOIC प्रतिदिन अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विजिट कर समस्याओं का समाधान करेंगे एवं शिकायत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन अपने स्तर से समीक्षा भी करते रहे। उन्होंने सभी एम ओआईसी को बैठक में रिपोर्ट के साथ ना आने पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने सेम बच्चों को 100 प्रतिशत दवाई पिलाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी आशा एएनएम घर घर जाकर टीकाकरण कर रही हैं , इसकी रिपोर्टिंग भी की जाए , एमओआईसी बढ़पुरा द्वारा रिपोर्टिंग नहीं की जा रही है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी समस्या आने पर आप स्वयं ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सीएससी ,पीएससी पर निरीक्षण के दौरान जो भी एएनएम अनुपस्थित पाई जाती है उनका 1 दिन का वेतन अवश्य काटा जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी गीताराम ,सीएमएस, एमएस , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button