देश-समाजलखनऊ

101कन्याओं का विवाह समारोह भव्यता से आयोजित हुआ : राजा भैया यूथ

101कन्याओं का भव्यता से आयोजित हुआ विवाह: राजा भैया यूथ

धर्मेन्द्र कुमार वर्मा प्रतिनिधि लखनऊ

प्रतापगढ़ यूपी: यूथ ब्रिगेड ने सामूहिक विवाह में 101कन्याओं की शादी और विदाई  कराई। देर रात तक  चले   कार्यक्रम में  कई आधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को इस बार और भी भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। योगीराज देवरहा बाबा ट्रस्ट के  तत्वावधान में कुंडा के बजरंग डिग्री कालेज में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 101 कन्याओं की शादी करवाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में जिले के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। शाम को सात बजे पूरे नगर में बरात निकाली गई। इसके बाद बजरंग डिग्री कालेज के सामने दूल्हे का स्वागत करते हुए द्वारचार कराया गया।

द्वारचार के बाद वैदिक रीति रिवाज से उनकी शादी कराई गई। शादी के बाद भोर में उनकी विदाई कराई गई। विदाई के समय दुल्हनों को दहेज के रूप में बक्सा, कपड़ा,
घड़ी सहित तमाम सामान दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button