इटावा

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी इटावा तथा अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे गोष्ठी आयोजित कर चुनाव संबंधी तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध मे की गयी मीटिंग

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी इटावा तथा अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे गोष्ठी आयोजित कर चुनाव संबंधी तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध मे की गयी मीटिंग

विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा एसएसपी इटावा तथा अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे गोष्ठी आयोजित कर चुनाव संबंधी तैयारियों, व्यवस्थाओं के संबंध मे की गयी मीटिंग ।
आज दिनांक 15.02.2024 को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री जोगेन्द्र कुमार के जनपद इटावा भ्रमण कार्यक्रम हेतु डाक बंग्ला सिचाई विभाग,इटावा पहुंचने पर गार्द द्वारा सलामी दी गयी तदोपरान्त महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार तथा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे मीटिंग आयोजित की गयी । मीटिंग के दौरान महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी तैयारियों,व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी साथ ही चुनाव मे शान्ति व्यवस्था ,निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न होने के तथा अफवाहों पर विशेष ध्यान देने के संबंध मे संबंधित को दिशा निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा विवेचकों को जल्द से जल्द विवेचनाओं के निश्चित समय अवधि में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मे निर्देशित किया गया साथ ही आगामी यूपी पूलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु की गयी तैयारियो/सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

 

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा दिनांक 13.02.2024 को अदम्य साहस का परिचय देकर तत्परता दिखाते हुये अपहृत बच्चे को बचाने मे मुख्य भुमिका निभाने वाले हे0का0 सुमित कुमार व का0 सतीश कुमार थाना भरेह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।*
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम, समस्त क्षेत्राधिकारी, एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button