जिले में सरस्वती पूजा का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया
विशाल समाचार नेटवर्क टीम
सीतामढ़ी बिहार: जिले में सरस्वती पूजा का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया है। आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।शेष बची हुई मूर्तियों का विसर्जन कल यानी 16 फरवरी को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न होगी।
आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर फैलाई जा रही है कि कन्हौली थानांतर्गत ग्राम मुँहचट्टी में स्थिति तनावपूर्ण है। इस खबर के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है तथा तथ्यहीन एवं भ्रामक खबरों के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जबकि संबंधित पूजा समिति के द्वारा लिखित आवेदन प्रशासन को देकर 16 फरवरी को मूर्ति विसर्जन की मांग की गई है जिसे विचारोंप्रांत सहमति दी गई है। पूजा समिति के द्वारा लखनदेई नदी की एक बहती हुई धारा में विसर्जन का अनुरोध किया गया है जिसकी अनुमति एन जी टी की गाइडलाइन के आलोक में नहीं दी जा सकती है। इसके लिए वहां पर एक कृत्रिम तालाब की खुदाई की गई है जहां विसर्जन किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के हित में सरस्वती पूजन के अवसर पर बिहार पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया नियमावली -2021 का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने करने का निर्देश है। उक्त आलोक में कृत्रिम तालाबों में ही मूर्ति का विसर्जन सुनिश्चित किया जाना है।



