देश-समाजपूणे

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

पुणे : विश्‍वस्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर के पिड़ीत गौवंश एवं जीव-जन्तम हितार्थ हेतु पुणे में  संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 21 फरवरी से 27 फरवरी तक आई माता मंदीर गंगाधाम चौक में किया गया था। इस में  राजस्थान से आये  बालव्यास 12 वर्षीय पं. अक्षय अनन्त गौड व्दारा  कथा वाचन की गई।
नागौर स्थित विश्‍वस्तरीय गौ चिकित्सालय में पिड़ीत गौ के उपचार एवं एवं जीव-जन्तम हेतु सहाय्यता मिले इस उद्देश से  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन  आई माता मंदीर गंगाधाम चौक की ओर से 21 फरवरी 2024 से मंगलवार दि. 27 फरवरी 2024 तक किया गया था। 21 फरवरी को मंगलाचार-गोकर्ण उपाध्यानभव्य कलश यात्रा निकाली गई।  22 फरवरी को कथा वाचन महाभारत प्रसंग, श्रीहरी रचना, ब्रह्मा उत्पती, 23 फरवरी को जड़ भरत, भक्त प्रल्हाद नसिंह अवतार,  24 फरवरी को समुद्र मंथन, राम जन्म, कृष्ण जन्म,  25 फरवरी को कृष्ण की बाल लिला, गोवर्धन,  26 फरवरी को रास लीला, कंस वध, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह संपन्न हुआ। 27 फरवरी 2024 शाम को सुदामा चरित्र, परिक्षीत मोक्ष कथा वाचन होगा और 28 फरवरी को  सुबह 9.15 बजे हवन कर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन किया जाएगा।
सत्यनारायण मुंदडा, जगदीप्रसाद मुंदडा, रवींद्र राजेश राठी, जितेन्द्र मालू, रामअवतर तापडीया, बद्रीनारायण मेघराज झंवर, घनश्याम मुंदडा, गोविंद मुंदडा, वसंत राठी, रमेश राठी, नंदकिशोर सोमाने, बाबुलाल जोशी, रमेश जी राठी,  विजय पडिवाल, रामनिवास सोनी,  राधेश्याम गोयल, गोपिकिशन चांडक, गोपाल लढ्ढा, रमेश मंत्री, संतोष खंडेलवाल, श्रीकिशन बंग, गोपाल राठी, लक्ष्मीनारायण राठी ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम सफल बनाने के लिए योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button