गोरखपुर

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक कर संपूर्ण जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक कर संपूर्ण जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की

विशाल समाचार टीम गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार से चार दिन का गोरखपुर दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरान वह जिले को कई सौगातें देने वाले हैं। शुक्रवार को महिला दिवस पर सीएम योगी जहां गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 221 महिलाओं को सिलाई मशीन देंगे वहीं धुरियापार में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

महाशिवरात्रि पर सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं।यहां सुबह की शुरुआत शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ की तपस्थली गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ हुई।

अपने X पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने पोस्ट किया

वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे।
दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमः॥ 

देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र अवसर पर आज विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।

सीएम ने पंचगभ से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। वह जिले के मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और झारखंडी मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करने जा सकते हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार से चार दिन का गोरखपुर दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरान वह जिले को कई सौगातें देने वाले हैं। शुक्रवार को महिला दिवस पर सीएम योगी जहां गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 221 महिलाओं को सिलाई मशीन देंगे वहीं धुरियापार में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी के भी मौजूद रहने की संभावना है।

शुक्रवार की सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया। साथ ही सुबह पंचगभ से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की। महाशिवरात्रि के मौके पर एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए सीएम योगी ने देशवासियों को बधाई संदेश में लिखा- ‘देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की. हर हर महादेव!’
सीएम ने एक्स पर पोस्ट के जरिए आधी आबादी को महिला दिवस की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा- ” संपूर्ण मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सुसंस्कृत समाज व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में ‘मातृशक्ति’ की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु संकल्पबद्ध है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button