इटावा

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन को शकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था के लिए जिले में शहर के मुख्य बाजार में अर्ध सैनिक एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

 

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन को शकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था के लिए जिले में शहर के मुख्य बाजार में अर्ध सैनिक एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

 

विशाल समाचार टीम इटावा:  लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन को शकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था के लिए जिले में शहर के मुख्य बाजार में अर्ध सैनिक एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करके शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने पक्का तालाब चौराहा से नौरंगाबाद चौराहा,इस्लामिया इंटर कॉलेज होते हुए शास्त्री चौराहा तक पैदल मार्च किया। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं विद्युत, पानी ,जनरेटर आदि की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जसवंतनगर चौराहा से कोतवाली तक पैदल मार्च किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय 1- 8 कंपोजिट विद्यालय बूथ की व्यवस्थाओं को देखा तथा उप जिलाधिकारी जसवंत नगर को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नगला जुला बूथ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं वहां पर उपस्थित गांव के लोगों से बातचीत कर वोटरों की संख्या जानी, साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय ने शिवपाल सिंह महाविद्यालय का निरीक्षण किया एवं संबंधित को दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, क्षेत्राधिकार अमित कुमार सिंह उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकार जसवंतनगर विवेक जावला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button