राष्ट्रीय

महिला हाइजीन क्षेत्र में परी सैनिटरी पैड्स बना पहला बी.आई.एस.-सर्टिफाईड ब्राण्ड

महिला हाइजीन क्षेत्र में परी सैनिटरी पैड्स बना पहला बी.आई.एस.-सर्टिफाईड ब्राण्ड

राष्ट्रीय: सूद हेल्थकेयर की ओर से स्वदेशी ब्राण्ड परी सैनिटरी पैड्स ने
महिला हाइजीन कैटेगरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड (बी.आई.एस.) सर्टिफिकेशन हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत टेक्स 2024 में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया, जिसका आयोजन 26 से 29 फरवरी 2024 के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया गया था। भारत टेक्स का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

ढेरों विश्वस्तरीय ब्राण्ड्स के बीच परी सैनिटरी पैड्स को यह सर्टिफिकेशन मिलना, इस स्वदेशी ब्राण्ड के लिए गर्व की बात है। महिलाओं के मैन्स्टुअल स्वास्थ्य एवं हाइजीन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महिला हाइजीन कैटेगरी में बी.आई.एस. सर्टिफिकेशन के लिए जो आवश्यकताएं निर्धारित की हैं, परी सैनिटरी पैड्स उनकी सराहना करता है। यह पहल देश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत टेक्स 2024 में उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं तथा टेक्सटाईल सेक्टर के लीडर्स ने हिस्सा लिया, इस मंच पर परी सैनिटरी पैड्स को भी उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में 111 देशों से 3500 से अधिक प्रदर्शक और 3000 खरीददार एकजुट हुए। एक लाख से अधिक कारोबार आगंतुकों के साथ इस मंच ने टेक्सटाईल उद्योग में स्थायित्व एवं इनोवेशन के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर साहिल धारिया, संस्थापक एवं सीईओ, सूद हेल्थकेयर ने कहा, “हमें गर्व है कि परी सैनिटरी पैड्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सम्मानित किया गया है। बी.आई. एस. सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टि करता है कि हम महिलाओं को बेहतरीन गुणवत्ता के, सुरक्षित एवं भरोसेमंद हाइजीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”
 
इस अवसर पर साहिल धारिया, संस्थापक एवं सीईओ, सूद हेल्थकेयर ने कहा, ‘हमें गर्व है कि परी सैनिटरी पैड्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सम्मानित किया गया है। बी.आई. एस. सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टि करता है कि हम महिलाओं को बेहतरीन गुणवत्ता के, सुरक्षित एवं भरोसेमंद हाइजीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

परिधी मंत्री, एवीपी, प्रोडक्ट इनोवेशन एण्ड कन्ज्यूमर इनसाईट्स, सूद हेल्थकेयर, जिन्होंने
बी.आई.एस. टेकनिकल कमेटी के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित किया कि हमारा उद्योग सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के नियमों को अपनाए, उनका कहना है कि यह निर्माता और उपभोक्ता दोनों की जीत है। उन्होंने बी.आई.एस. से मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

भारत टेक्स 2024 के दौरान बी.आई.एस. स्टॉल पर प्रदर्शित एक मात्र महिला हाइजीन ब्राण्ड के रूप में परी सैनिटरी पैड्स प्रोडक्ट इनोवेशन के साथ उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने में सफल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button