इटावा

कलेक्ट्रेट सभागार में हीटवेव से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में हीटवेव से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा : उप जिला मजिस्टेªट न्यायिक सदर, प्रभारी अधिकारी (दैवीय आपदा) ने बताया कि जिलाधिकारी इटावा के दिशानिर्देशन में जनपद के जन सामान्य को हीटवेव से बचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इटावा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा श्री मलखान सिंह द्वारा सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों की कार्य योजना बनाकर ससमय पूर्ण कर लिया जाये, जिससे जनपद में संभावित हीट वेव (लू) की तैयारी विभागवार शत प्रतिशत पूर्ण हो सके और हीटवेव आपदा के समय जनपद के आम जनमानस को उसके प्रभाव से बचाया जा सके।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट श्री दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई पैपलेट, जिसमें हीट वेव में क्या करें, क्या न करें एवं हीट वेव के प्रभाव से कैसे बचा जा सके, संबंधित जगरूकता कार्यक्रम कराकर अपने अपने विभाग एवं क्षेत्र अंतर्गत सभी जनमानस को जागरुक करें एवं समय पर प्रचार प्रसार द्वारा हीट वेव के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताया जाए। इस अवसर पर हीटवेव पोस्टर का विमोचन भी नगर मजिस्ट्रेट महोदय के द्वारा किया गया।
आयेजित इस महत्वपूर्ण बैठक में डिप्टी सीएमओ, आपदा विषेशज्ञ, उपनिदेशक सामाजिक वानिकी, आपदा लिपिक, अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, उप प्रभागीय निदेशक वानिकी प्रभाग इटावा, एडीपीआरओ, उप श्रमायुक्त, डीएसओ, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड, पशु चिकित्साधिकारी वेटेनरी अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button