इटावाराजनीति

Lok Sabha Election: मायावती ने इटावा लोकसभा सीट से इस पूर्व महिला सांसद पर लगाया दांव, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

Lok Sabha Election: मायावती ने इटावा लोकसभा सीट से इस पूर्व महिला सांसद पर लगाया दांव, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर
Lok Sabha Election BSP Candidate Etwah Seat हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल को इटावा से मायावती ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सारिका सिंह बघेल ने लोकदल से चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया था। सारिका सिंह बघेल 2019 से बीजेपी के लिए काम कर रही थीं। अब बसपा की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा:  हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल को इटावा लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यह जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने दैनिक जागरण को दी। उन्होंने बताया कि बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को उनका टिकट फाइनल कर दिया है और वे इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
सारिका सिंह बघेल इटावा शहर के रामनगर मुहल्ला की रहने वाली हैं। उनका ननिहाल भी धौकरन टोला में है। पूर्व विधायक घासीराम की पौत्री हैं।

लोकदल से चुनाव जीतकर बनाया था रिकार्ड
उन्होंने राजनीति की शुरूआत वर्ष 2009 में हाथरस से की थी। यहां से लोकदल व भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और लोकदल से चुनाव जीत गई थीं और सबसे कम उम्र की युवा महिला सांसद बनी थीं। उसके बाद वे समाजवादी पार्टी में आ गईं। बाद में भारतीय जनता पार्टी में 2019 से काम कर रही थीं।
बसपा द्वारा टिकट दिए जाने पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। उनकी शिक्षा एमए अंग्रेजी है और चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button