सीतामढ़ी

बाल विवाह रोकथाम हेतु की गई संगोष्ठी का आयोजन

 

बाल विवाह रोकथाम हेतु की गई संगोष्ठी का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: जिला प्रशासन, उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के सहयोग से सीतामढ़ी जिला मुख्यालय अंतर्गत एमआरडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार मे अनुमंडल पदाधिकारी –सह- बाल विवाह निषेध पदाधिकारी संजीव कुमार के अध्यक्षता मे बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता –सह- संगोष्ठी का आयोजन किया गया | मौके पर एसडीओ संजीव कुमार ने बताया बाल विवाह के कुप्रभाव के बारे में स्वयं जागरूक होना है और दूसरे को भी जागरूक करना है| जिस लड़की की शादी कम उम्र में हो जाती है, उसके स्‍कूल से निकल जाने की संभावना बढ़ जाती है तथा उसके कमाने और समुदाय में योगदान देने की क्षमता कम हो जाती है। बाल विवाह बच्‍चों के अधिकारों का अतिक्रमण करता है जिससे उनपर हिंसा, शोषण तथा यौन शोषण का खतरा बना रहता है। बाल विवाह लड़कियों और लड़कों दोनों पर असर डालता है, लेकिन इसका प्रभाव लड़कियों पर अधिक पड़ता है। लिंग भेद भाव पर चर्चा करते हुए श्री कुमार ने बताया जीवन मे संघर्ष के बीच अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना है| करियर में सफलता के लिए जरुरी है अपना लक्ष्य निर्धारित कर स्व जागरूकता के साथ आगे बढ़ते रहना है| एसडीओ संजीव कुमार के नेतृत्व मे बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई | प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण नायक ने बताया ऐसे आयोजन से नई –नई जानकारी मिलती है जिससे विद्यालय परिवार प्रोत्साहित होते है| संगोष्टी में पॉक्सो एक्ट बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी गई एवं चाइल्ड हेल्प लाइन न 1098 एवं महिला हेल्प लाइन न 181 की जानकारी दी गई | संगोष्ठी के दौरान अर्पित, काजल, निशा, प्रीति, सिंधुप्रिया, निष्ठा कुमारी ने बाल विवाह होने के कई सामाजिक कारण एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु अपने सुझाव भी दिए | मौके पर उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, शिक्षक आनंद राज, सविता शर्मा, पूनम कुमारी आदि मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button