
मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया|
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: जिला प्रशासन और प्रथम संस्था के सहयोग से जिला मुख्यालय अंतर्गत एमआरडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मतदाता जागरूकता चलाया गया | जिसमे 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए स्वंय और आस-पास में नए मतदाता को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान करने की जानकारी दी गई | मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण नायक, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सविता शर्मा, पूनम कुमारी, आनंद राज आदि मौजूद रहे |



