सीतामढ़ी

बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर जिला प्रशासन की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित..

 

बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर जिला प्रशासन की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित..

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर आज समाहरणालय परिसर से सटे धरना स्थल स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर जिलाधिकारी सीतामढ़ी,रिची पांडेय,पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ,डीडीसी मनन राम,सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार,प्रभारी पदाधिकारी समान्य शाखा बिरजू दास, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निजू राम,डीपीआरओ कमल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्णा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी पुलिस अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब हमारे लिये प्रेरणा के स्रोत है। बाबासाहेब अंबेडकर के पद चिन्हों पर सभी को चलना चाहिए। उनके विचार आज भी लोगों के लिए आदर्श हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर के ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति /जनजाति कर्मचारी संगठन के सभी पदाधिकारी/सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button