उत्तर प्रदेश

पत्‍नी के प्रधान बनते ही पति ने लगाई पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते लगाने के फरमान पर बवाल

बुलंदशहर: उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान के पति की मौजूदगी में पंचायत ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी दबंग को पांच जूते मारने का तुगलकी फरमान सुनाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष में पहले कहासुनी फिर पथराव हो गया। पुलिस ने प्रधान पति और पूर्व प्रधान पति सहित 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार की रात एक गांव में नवनियुक्त ग्राम प्रधान के घर के निकट दलित महिला से छेड़छाड़ के मामले की पंचायत चल रही थी। जहां पंचायत में दूसरे पक्ष के आरोपी दबंग लड़के को पांच जूते मारने का तुगलकी फरमान सुनाया गया। इस फरमान पर दूसरा पक्ष भड़क गया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करने का प्रयास, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद डिबाई सीओ वंदना शर्मा सहित पहासू, डिबाई, नरौरा की पुलिस मौके पर पहुंची।
महिला से छेड़छाड़ के मामले में पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की बात कहने की जानकारी मिली। इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इस मामले में 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button