
जन शिकायत सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया। साथ ही मामलों के नियमानुसार शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

