Uncategorized

एसपी हो तो ऐसा…. पहले से निलंबित चल रहे पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में ही कर दिया यह काम, अब SP ने लिया यह एक्शन 

एसपी हो तो ऐसा.. .पहले से निलंबित चल रहे पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में ही कर दिया यह काम, अब SP ने लिया यह एक्शन 

पीलीभीत वहीं इस मामले में चारों आरोपित पुलिस कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जिसमें शराब पाने की पुष्टि हुई है। वीडियो चूंकि धार्मिक स्थल के बाहर का है। जिसमें कुछ लोग मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल के बाहर शराब पीने का विरोध करते हुए देखे जा रहे हैं। इस वीडियो को एक्स एकाउंट पर भी पोस्ट किया गया।

पीलीभीत विशाल समाचार नेटवर्क: :  पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने जाम छलकाने वाले पुलिस कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शराब पीने के मामले में चार पुलिस कर्मचारी पकड़े गए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात तीन पुलिस कर्मचारी पहले से ही निलंबित चल रहे हैं, जबकि चौथा आरोपित सिपाही डायल 112 में तैनात है। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने एक सूचना के आधार पर टीम को सक्रिय किया। टीम ने पुलिस लाइन में शराब पी रहे हेड कांस्टेबिल राहुल मलिक, सिपाही राजदीप, सोनू चौधरी तथा मोनू चौधरी को पकड़ लिया। चारों आरोपित पुलिस कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जिसमें शराब पाने की पुष्टि हुई है।

आरोपित राहुल मलिक, राजदीप और सोनू चौधरी पहले से ही शराब पीने के मामले में निलंबित चल रहे हैं। जबकि आरोपित मोनू चौधरी डायल 112 में तैनात है। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।

शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो प्रसारित

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें कुछ लोग बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरो वाली मठिया का बताया जा रहा है। वीडियो चूंकि धार्मिक स्थल के बाहर का है। जिसमें कुछ लोग मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल के बाहर शराब पीने का विरोध करते हुए देखे जा रहे हैं।

 

इस वीडियो को एक्स एकाउंट पर भी पोस्ट किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को टैग किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो कुछ दिन पहले का है। जिसमे शराब पीते हुए देखा जा रहा पुलिसकर्मी का नाम राजदीप है। वह पुलिस लाइन में तैनात है।

शुक्रवार को चार पुलिस कर्मचारियों का शराब पीने के मामले में जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जिनमें तीन पुलिस कर्मचारी पहले से ही निलंबित चल रहे हैं। चारों आरोपित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button