Uncategorized

साहब! जमीन हाथ से गई, पत्नी को भी साथ ले गया जालसाज- जानें पीड़ित कैसे आ गया इसके झांसे में

साहब! जमीन हाथ से गई, पत्नी को भी साथ ले गया जालसाज- जानें पीड़ित कैसे आ गया इसके झांसे में

गोरखपुर विशाल समाचार संवाददाता:साहब! जमीन भी गई हाथ से, पत्नी को भी ले गया जालसाज..। यह गुहार पुलिस ऑफिस पहुंचे एक फरियादी ने एसपी सिटी से लगाई। कुशीनगर के रहने वाले एक युवक से आठ लाख रुपये लेकर जालसाज ने सीलिंग की जमीन बेच दी।

साहब! जमीन भी गई हाथ से, पत्नी को भी ले गया जालसाज…। यह गुहार पुलिस ऑफिस पहुंचे एक फरियादी ने एसपी सिटी से लगाई। कुशीनगर के रहने वाले एक युवक से आठ लाख रुपये लेकर जालसाज ने सीलिंग की जमीन बेच दी।

अब वह इसके लिए फरियाद कर ही रहा था कि उसकी पत्नी से भी जालसाज की नजदीकी हो गई और वह भी उसके साथ घूमने लगी है। पीड़ित को न तो जमीन मिली है और न ही पत्नी ही उसके साथ रहने को तैयार है।

ठगी का शिकार हुआ युवक रोते हुए एसपी सिटी के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैंट को सौंपी है। पुलिस ने पीड़ित को जमीन के नाम पर हुई जालसाजी में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर का रहने वाला युवक कुछ वर्ष पहले विदेश कमाने चला गया था। वहां से आने के बाद उसने यही पर काम शुरू कर लिया। गृहस्थी को बसाने के लिए उसने एक जमीन लेने को सोची। एम्स इलाके में उसने जमीन देखी और फिर जालसाज ने उसे आठ लाख रुपये कीमत जमीन की बता दी।

 

जमीन के लिए रुपये देने के बाद उसने बैनामा भी करा लिया, लेकिन जब खारिज दाखिल के लिए गया तो पता चला कि जो जमीन उसे बेची गई है वह सीलिंग की है। इसके बाद से वह परेशान होकर ठगी करने वाले के पास दौड़ने लगा।

 

युवक का आरोप है कि अब उसकी पत्नी से उसने नजदीकी बढ़ा ली है और उसे भी लेकर चला गया है। जमीन और पत्नी दोनों जाने के बाद युवक परेशान हो गया और थाने पर फरियाद न सुनी जाने के बाद वह एसपी के पास पहुंचा था।

 

कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि युवक ने प्रार्थना पत्र दिया है। सीलिंग की जमीन बेचने के प्रकरण की जांच सीओ कैंट को दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button