रीवा

मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन सम्पन्न

मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन सम्पन्न

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता:. मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र लखोरीबाग रीवा एवम सिरमौर प्रक्षेत्र में मछुआरों को समिति के सही तरीके से संचालन , मत्स्य बीज संचयन एवं बंद ऋतु काल में मत्स्याखेट नही करने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी समिति सदस्यो से 100 वृक्षों का वृक्षारोपण किया।

 

सहायक संचालक डॉ अंजना सिंह द्वारा सभी समिति सदस्यो को अपने आस पास एवम तालाबों के किनारे वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। मछुआ दिवस के अवसर पर चार हितग्रहियों को प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना से मत्स्य पालन के लिए स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, अनुसूचित जन जाति के हितग्राही को मछली विपणन हेतु फिश कियोस्क सेंटर के लिए 50 हजार का केसीसी एवं अनुसूचित जन जाति के एक हितग्राही को मत्स्य परिवहन हेतु थ्री व्हीलर वाहन के लिए अनुदान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, मछली व्यापारी एवम समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button