आरोग्यसीतामढ़ी

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किशोर-किशोरी ने चलाई जागरूकता अभियान।

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किशोर-किशोरी ने चलाई जागरूकता अभियान।

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता: परसौनी प्रखंड अंतर्गत परसौनी खिरोधर पंचायत में जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान मे किशोर/किशोरी समूह और मध्य विद्यालय कन्हौली हीरा मे अध्ययनरत स्कूली बच्चे, शिक्षक एवं परसौनी प्रखंड के सभी विकास मित्र शामिल हुए। जो महादलित टोला वार्ड नं 14, 15 एवं 17 में समुदाय को जागरूक किया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार ने बताया आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवा लाभ प्रदान करना है। सितंबर 2018 में शुरू की गई यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। अभी कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।।

प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार जागरूकता अभियान में सहयोग किया। वही मौके पर विकास मित्र रामकिशोर राम, प्रखंड अध्यक्ष, परसौनी इन्दल राम (विकास मित्र), संजय कुमार, अबधेश कुमार, नगीना कुमारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक, सुधीर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,परसौनी -सह- अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बेलसंड रामजी प्रसाद,बैरगनिया प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पियूष सागर आदि मौजूद थे।

स्लोगन(1) आधार और राशन कार्ड लाना है – आयुष्मान कार्ड बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button