Uncategorized

कुंवारेपन से परेशान हुआ युवक, लिख डाली भोलेनाथ को चिट्ठी, पता पढ़ते ही बेहोश हुआ डाकिया!

कुंवारेपन से परेशान हुआ युवक, लिख डाली भोलेनाथ को चिट्ठी, पता पढ़ते ही बेहोश हुआ डाकिया!

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार वर्मा संवाददाता लखनऊ 

कुंवारेपन से परेशान हुआ युवक, लिख डाली भोलेनाथ को चिट्ठी, पता पढ़ते ही बेहोश हुआ डाकिया! सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा शादी ना होने के संबंध में लिखी गई चिट्ठी वायरल हो रही है. शख्स ने अपनी परेशानी को खत में लिखकर भोलेनाथ को पोस्ट कर दिया.

सावन के इस भक्तिपूर्ण मौसम में एक शख्स ने भोलेनाथ को चिट्ठी लिखी है. शख्स की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसने चिट्ठी में भोलेनाथ को अपनी समस्या बताई. युवक अपनी शादी ना होने की वजह से परेशान था. कई जतन के बाद भी युवक की शादी नहीं हो रही थी. इस कारण युवक ने अपनी फ़रियाद भोलेनाथ को भेजने का फैसला किया. उसने अपनी समस्या चिट्ठी में लिखी और उसे भोलेनाथ को पोस्ट कर दिया. शख्स की चिट्ठी पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई.

 

लिखी ऐसी बात शख्स ने अपनी चिट्ठी में भोलेनाथ से शादी करवाने की रिक्वेस्ट की. चिट्ठी में युवक ने लिखा कि कई कोशिशों के बाद भी उसे शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही. ना तो उसकी लव मैरिज हो पा रही है ना ही अरेंज मैरिज हो रही है. ऐसे में उसने आखिरी उम्मीद में भोलेनाथ को लेटर लिखा. भोलेनाथ से युवक ने अनुरोध किया कि किसी लड़की की मति फेर दें ताकि वो उसके साथ शादी कर ले.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button