पूणे

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज अतुल्य भारत की उपलब्धियों की विविधता पर एक नजर!

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज अतुल्य भारत की उपलब्धियों की विविधता पर एक नजर!

भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में हम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के ज़रिए प्रतिभा, दृढ़ता और असीम महत्वाकांक्षा से भरपूर राष्ट्र की शानदार यात्रा पर एक नजर डाल रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति के प्रमाण के रूप में, सराहनीय रिकॉर्डों का यह संग्रह उन व्यक्तियों का परिचय देता है जो न केवल सफलता के नए शिखर तक पहुंचे हैं, बल्कि जो संभव है उसकी सीमाओं को फिर से लिखा है। भारत की पहली रिकॉर्ड बुक के रूप में अपनी विरासत पर कायम, अब अपने 33वें संस्करण में लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के असाधारण प्रदर्शनों का विशाल संग्रह पाठकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होता है।

 

 

 

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक; भारत के हर कोने ने इन उपलब्धियों में अपना योगदान दिया है। ये उत्कृष्टता की खोज और असाधारण उपलब्धियों के उत्सव में एकजुट देश की एक शानदार तस्वीर पेश करता है। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम नवीनतम संस्करण में दर्ज कुछ सबसे असाधारण उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं जो हमारे देश को परिभाषित करने वाली अदम्य जोश को उजागर करती हैं।

 

. खेल जगत के सितारे

 

 

 

भारत के एथलीट अपनी निडर भावना, अटूट समर्पण और अद्भुत उपलब्धियों से खेल जगत में धूम मचा रहे हैं! नीचे दिए गए रिकॉर्ड उनके मजबूत व्यक्तित्व का उदाहरण हैं:

 

 

 

· एक क्रिकेट विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन

 

 

 

विराट कोहली 2023 में 765 रन बनाकर एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 2003 में बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

 

 

 

· एशियाई खेलों में स्क्वैश में मिश्रित युगल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली जोड़ी

 

दीपिका पल्लिकल और हरिंदर पाल सिंह संधू एशियाई खेलों 2022 में स्क्वैश में मिश्रित युगल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली जोड़ी बनी।

 

 

 

· एडवेंचर (डब्‍लूआर): ओशन्स सेवन चैलेंज को पूरा करने वाला दुनिया का सबसे युवा व्यक्ति

 

नवी मुंबई, महाराष्ट्र के प्रभात कोली (जन्म 27 जुलाई 1999) 1 मार्च 2023 को 23 साल की उम्र में ओशंस सेवन चैलेंज पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने। उन्होंने खराब मौसम के बीच न्यूजीलैंड के उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों के बीच कुक स्ट्रेट को पार करते हुए 8 घंटे 41 मिनट में यह चैलेंज पूरा किया। उन्हें तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

2. ज्ञान के शूरवीर

 

ज्ञान की खोज में भारतीय विद्वानों और संस्थानों ने लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। नीचे दिए गए रिकॉर्ड ज्ञान की उस अथक खोज को दर्शाते हैं जो हमारे देश को आगे बढ़ाती रही है।

 

 

 

· एक वर्ष में किसी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई सर्वाधिक पीएचडी: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 25 फरवरी 2023 को अपने 99वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्डतोड़ 910 पीएचडी डिग्रियां (512 महिलाएं और 398 पुरुष) प्रदान कीं।

 

 

 

· प्रधानमंत्रियों का प्रथम संग्रहालय: नई दिल्ली में तीन मूर्ति एस्टेट पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय है। इसका उद्घाटन 14 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया था। इस संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल को प्रदर्शित करने वाली 43 दीर्घाएं हैं। यहां होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और दूसरे बहुत से इंटरैक्टिव अनुभव मिलते हैं। प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवारों द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत वस्तुएं, उपहार और यादगार वस्तुएं, पदक और स्मारक टिकट शामिल हैं।

 

 

3. कला और विज्ञान के महानायक

 

भारत ऐसा देश है जहां कलात्मक प्रतिभाओं और वैज्ञानिक नवाचार का शानदार संगम देखने को मिलता है, इन क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की गईं हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं।

· एक दिन में सबसे अधिक स्‍टेज प्‍ले परफॉर्म किये गये – सोलो : 9 फरवरी 1996 को जन्मे आकाश भड़सावले ने 9 अक्टूबर 2022 को तीन अलग-अलग नाटकों में कुल 12 शो पूरे करके प्रदर्शन कला के प्रति सराहनीय समर्पण का परिचय दिया। इनमें से प्रत्येक प्रस्तुतीकरण 45 मिनट का था।

खगोलीय ऑब्जर्वेशनों के लिए पहला लिक्विड मिरर टेलीस्‍कोप: आर्यभट्ट रिसर्च इंस्‍टीट्यूट ऑफ ऑब्‍जर्वेशनल साइंसेज (ARIES), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। इसने खगोलीय प्रेक्षणों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किये गये पहले लिक्विड मिरर टेलीस्‍कोप को बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (ILMT) के रूप में जाना जाने वाला यह टेलीस्कोप एशिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप है। इसका उद्घाटन 22 मार्च 2023 को किया गया था।

 

 

 

 

· आदित्य-एल1: पहला सोलर प्रोब : आदित्य-एल1 भारत का पहला उपग्रह है जो सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने के लिए बनाया गया है। इसे इसरो द्वारा भारत में विकसित किया गया है। इसे 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था। यह पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर रहेगा, जो सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का लगभग 1 फीसदी है।

 

 

 

· पहली क्लोन गाय: 16 मार्च 2023 को भारत में पहली क्लोन गाय गंगा का जन्म हुआ। एनडीआरआई, करनाल, हरियाणा के वैज्ञानिकों ने 2018 में ‘ओवम पिक-अप’ नामक एक बिना चीरफाड़ करने वाली टेक्‍नोलॉजी तक पहुंच मिलने के बाद इस गाय को बनाया।

 

 

 

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की कंसल्टिंग एडिटर और हैशेट इंडिया की प्रकाशक वत्सला कौल बनर्जी ने कहा, ‘अगस्त, यानी आज़ादी के महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले महान व्‍यक्तियों को याद करने के लिए इससे बेहतर समय और क्या हो सकता है। इन शख्सियतों ने भारत की उपलब्धियों की सूची में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किये हैं। दशकों से, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स उपलब्धि की उस भावना का इतिहास रचता रहा है जो हमारे देश को परिभाषित करती है और देश के लोगों को प्रेरित करती है।’

 

 

 

कोका-कोला कंपनी में भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया ऑपरेटिंग यूनिट में मार्केटिंग – हाइड्रेशन, स्पोर्ट्स और टी कैटेगरी की सीनियर डायरेक्टर रुचिरा भट्टाचार्य ने कहा, “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ कोका-कोला का सहयोग भारत की जीवंत और विविध संस्कृति का उत्सव है। जब हम इस प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में दर्ज की गई उपलब्धियों पर विचार करते हैं, तो हम उन व्यक्तियों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरित होते हैं जिन्होंने सीमाओं को लांघा है और इतिहास रचा है। हमें खुशी है कि इन कहानियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाता है, जिन्‍हें देखकर कई और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button