सीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिला में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।यह अभियान 25 सितंबर 2024 तक चलेगा

समाहरणालय सीतामढ़ी

 

जन संपर्क प्रशा

सीतामढ़ी जिला में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।यह अभियान 25 सितंबर 2024 तक चलेगा

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी जिला में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आज विशेष अभियान चलाया गया।यह अभियान 25 सितंबर 2024 तक चलेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बताया कि छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थी अपना कार्ड बनवाने के लिए आगे आएं।आयुष्मान कार्ड बनवाने पर प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹500000 तक का निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

 

जिले के प्रत्येक जन वितरण प्रणाली की दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आज शिविर आयोजित की गई। इस हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।वैसे लोग जिनका नाम राशन कार्ड में है उन्हें निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।आयुष्मान कार्ड निर्माण के पात्र लाभार्थियों को आशा, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, डीलर, आवास सहायक एवं विकास मित्र द्वारा लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्प्रेरित भी किया जा रहा है। सभी राशन कार्ड धारी पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड एवं व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाएंगे। जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा इस अभियान को गति दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button