सीतामढ़ी

जिला स्तरीय पदाधिकारियों,अनुमंडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में आवंटित दो–दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया

 

जिला स्तरीय पदाधिकारियों,अनुमंडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में आवंटित दो–दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में आज जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों,अनुमंडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में आवंटित दो–दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। आज कुल 102 आंगनबाड़ी केंद्रों का एक साथ विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति,शौचालय, बिजली की उपलब्धता,बच्चों के उपस्थिति,सेविका/ सहायिका की उपस्थिति इत्यादि से संबंधित जांच की गई। पोषण कार्यक्रम के संचालन की स्थिति से अवगत हुआ गया। बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं पोशाक तथा स्कूल पूर्व शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई।साथ ही पदाधिकारियों के द्वारा नागरिकों का फीडबैक भी लिया गया सभी जांच पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आज संध्या 5:00 बजे तक जांच प्रतिवेदन जिला विकास प्रशाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button