हादसासीतामढ़ी

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया

 

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

पार्थसारथी, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में केंद्रीय टीम सीतामढ़ी पहुंची है जिसके द्वारा जिले में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्रीय टीम के द्वारा आज रुन्नीसैदपुर प्रखंड के तिलक ताजपुर में क्षतिग्रस्त बांध का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिए गए। स्थानीय लोगों से कृषि क्षति, पशु क्षति तथा अन्य तरह की क्षति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई ।जिला प्रशासन द्वारा चलाये गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।

केंद्रीय टीम के द्वारा विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी के साथ एवं स्वास्थ्य ,शिक्षा, पशुपालन, कृषि तथा अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।बैठक में आपदा प्रबंधन प्रशाखा के द्वारा पीपीटी के माध्यम से बाढ़ से हुई क्षति का बिंदु वार विस्तृत विवरण की प्रस्तुति दी गई। साथ ही बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित हुए विद्यालयों की संख्या 232 है।वहीं कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कुल 33.6 हेक्टर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात एवं बाढ़ के कारण फसल क्षति हुई है ।वही बैठक में आपदा प्रबंधन के द्वारा अब तक जीआर राशि वितरण की स्थिति की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग के द्वारा विभिन्न संरचनाओं की जो क्षति हुई उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। केंद्रीय टीम में श्री आर बी कौल, श्री पीयूष रंजन ,डॉ मानसिंह श्री धन वीर साहू शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button