Uncategorized

रीवा शहर में 3 जुलाई को कोवैक्सीन की सेकंड डोज के लगे 3206 टीके

रीवा शहर में 3 जुलाई को कोवैक्सीन की सेकंड डोज के लगे 3206 टीके

रीवा (मध्य प्रदेश): रीवा नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण महाअभियान में 3 जुलाई को कोवैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगाया गया। शहर के निर्धारितटीकाकरण केन्द्रों में शाम 6 बजे तक कुल 3206 व्यक्तियों को टीके लगाये गये। आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा तथा अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीकाकरण के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की। 
टीकाकरण अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 2 निपनिया में 129, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरी में 123, संजीवनी क्लीनिक ढेकहा में 300, संजीवनी क्लीनकि चिरहुला में 168, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोदाबाग में 472, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतहरा 933, सिंधु भवन में 671 तथा मेडिकल कालेज रीवा में 410 व्यक्तियों को टीके लगाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button