
महिला अपराधों को रोकने के लिए बेटा-बेटी के बीच के भेद को मिटाना होगा आशीष द्विवेदी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास
रीवा विशाल समाचार संवाददाता.रीवा शासकीय ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज के इंग्लिश विभाग में श्रीमती शालिनी द्विवेदी, विभागाध्यक्ष इंग्लिश डिपार्मेंट की गरिमामई उपस्थिति में शुक्रवार को हम होंगे कामयाब अभियान में महिलाओं के साथ जेंडर आधारित हो रही हिंसा के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की: – इस दौरान जिला विधिक सेवा अधिकारी अभय मिश्रा ने महिलाओं व बालिकाओं को जेंडर आधारित भेदभाव को मिटाने को जागरूक होना होगा। मानसिक व शारीरिक शोषण, हिंसा रोकने के लिए बेटे-बेटी के बीच के भेदभाव को समाप्त करना होगा।
वर्तमान समय के सायबर अपराधों के प्रकारों व उनसे बचाव की जानकारी दी। नशा मुक्ति अभियान में नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। वहीं श्री आशीष द्विवेदी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ने महिलाओं, छात्राओं को सरकारी योजनओं, गुड टच बैड टच, भ्रूण हत्या, लिंगानुपात, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,100, 1090, 1930, 1098 के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास की स्वाती श्रीवास्तव,एवं आभार क्षितिज तिवारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ममता नरेन्द्र सिंह,रेखा चतुर्वेदी शिवानी द्विवेदी. सुमित सिंह आदि शामिल रहे।


