
लौट्टे ने पुणे में अपनी सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक का उद्घाटन किया: भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता का प्रमाण
पुणे/राष्ट्रीय: लौट्टे ने पुणे, में अपनी अब तक की सबसे बड़ी अत्याधुनिक आइसक्रीम निर्माण सुविधाओं में से एक के उद्घाटन की घोषणा की है, जो इसके वैश्विक विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस सुविधा का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और लौट्टे समूह के अध्यक्ष श्री डोंग बिन शिन की उपस्थिति में किया गया. भारत में कोरिया गणराज्य (आरओके) के राजदूत श्री सेओंग हो ली, राज्य के सरकारी अधिकारी, कोरियाई सरकार के अधिकारी, स्थानीय कोरियाई संघ और समुदाय के सदस्य, लौट्टे इंडिया के व्यावसायिक सहयोगी और कर्मचारी सदस्य शामिल थे. 60,000 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल में निर्मित अपनी तरह की यह अनूठी सुविधा, भारतीय बाजार के प्रति लोट्टे की प्रतिबद्धता तथा नवाचार और सतत विकास के लिए इसकी राजनीतिक दृष्टि को पुष्ट करती है.
50 मिलियन लीटर की प्रभावशाली वार्षिक उत्पादन क्षमता और आगामी वर्षों में 100 मिलियन लीटर तक विस्तार योग्य, पुणे संयंत्र को आइसक्रीम की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, खासकर भारत के गर्मी के मौसम में संचालन में 9 उत्पादन लाईन्स कार्यरत है और 16 तक विस्तार की योजना के साथ, सुविधा विभिन्न आइसक्रीम प्रकरो को समायोजित करने के लिए बनाई गई है. उच्च गति वाली मशीनें, सेकंडरी पैकेजिंग के लिए पूरी तरह से स्वचालित रोबोटिक सिस्टम के साथ एकीकृत, दक्षता और शीर्ष-स्तरीय उत्पाद गुणवत्ता सुनिश्चित करती हैं। इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ उठाते हुए, हैवमोर अगले 3 वर्षों में अपनी विकास दर को तेज करेगा. 500 करोड़ रुपये के निवेश वाला यह ऐतिहासिक निर्माण सुविधा अगले 2 वर्षों में 1000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा.

