देश-समाजपूणे

अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव में मैथिली गायिका प्रिय मल्लिक के गीतों ने बांधा समाज में 

अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव में मैथिली गायिका प्रिय मल्लिक के गीतों ने बांधा समाज में 

मंत्री हरि सहनी के मैथिली गानों पर झूमे दर्शक

डीएस तोमर पुणे संवाददाता 

पुणे: वसंत पंचमी के अवसर पर मिथिला समाज पुणे द्वारा सरस्वती पूजा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव का भी आयोजन लोहगांव के त्रिमूर्ति लॉन में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने मिथिला और मां जानकी की महिमा का बखान करनेवाला मैथिली लोक गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। मैथिली गायिका प्रिय मल्लिक एवं उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 2500 लोगों ने हिस्सा लिया।

 

विशेष रूप से रोशना झा और विकास झा की उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। झिझिया और बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मिथिला गौरव सम्मान हरि सहनी, अजय झा, विभय झाल, पंकज झा, विकास झा, रोशनी झा, प्रिय मल्लिक को सम्मानित किया गया। मैथिल मित्र सम्मान से लाल बाबू गुप्ता, वैदेही सम्मान से भी 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बापू पठारे, रामभाऊ दाभाडे, डॉ. विभय झा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोजपा), अजय झा (व्यवसायी), पंकज

चौधरी (सिंगापुर), रामनाथ झा (पूर्व आयुक्त, पुणे), एस.के. झा (डीजी, भारतीय रेल), राकेश झा (आयकर आयुक्त), संतोष कुमार झा (जीएम, डीएफसी, भारतीय रेलवे), सुनीता कर्ण (राष्ट्रीय प्रवक्ता, कर्ण गोष्टी महिला समूह), सुनीता दास (संस्थापिका, कर्ण गोष्टी महिला समूह) आदि उपस्थित थे। इस आयोजन में अवधेश कुमार (डायरेक्टर, एनआरईपी, झारखंड) एवं विश्व श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बाबू गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि कमांडर अपलेश मोहन उपस्थित थे।

 

समाज के लोगों ने किया अथक परिश्रम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव ऋषि झा, कोषाध्यक्ष अजय मिश्र, उपाध्यक्ष जटाशंकर चौधरी, उपसचिव सुमन झा, महासचिव गणेश झा, संस्थापक सदस्य पवन चौधरी, आशुतोष झा, रवींद्र मिश्र, सीएन झा, सुनील ठाकुर, आर.एस. मंडल, परेश ठाकुर, नितेश कुंवर, नूतन ठाकुर, प्राभासिनी सिंह आदि ने अहम योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button