अपराधइटावा

हत्या की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्ता सहित कुल 04 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

हत्या की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्ता सहित कुल 04 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

कब्जे से 03 अवैध तमंचे 315 बोर, 03 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल की गयी बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के कुशल नेतृत्व में  एसओजी/सर्विलांस एवं थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 10.02.2025 को वादी राहुल मिश्रा पुत्र विश्वनाथ मिश्रा निवासी करमगंज महेरा चुंगी अलकापुरी थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा द्वारा थाना फ्रेंण्डस कालोनी पर तहरीरी सूचना दी गयी कि वादी जिस मकान मे रह रहा है वह मकान को उसके ससुर लवकुश सिंह चौहान ने वादी की पत्नी ज्योति चौहान के नाम रजिस्ट्री बैनामा कर दिया था । जिस कारण वादी का साला हर्षवर्धन सिंह चौहान पुत्र लवकुश सिंह चौहान वादी व उसकी पत्नी से रंजिश रखता था ।

दिनांक 09.02.2025 की रात्रि समय करीब 09:30 बजे जब वह अपने लैपटाप पर काम कर रहा था, तभी वादी का साला हर्षवर्धन सिंह उसकी पत्नी एवं पुत्र अभिषेक प्रताप तथा कृष्ण प्रताप सिंह हाथों में तमंचा लेकर आये और एकराय होकर वादी, उसकी पत्नी व बेटी पर फायरिंग कर दी जिससे उसकी पत्नी व बेटी की मृत्यु हो गयी । तहरीर के आधार पर तत्काल थाना फ्रेण्डस कालोनी पर *मु0अ0सं0 40/25 धारा 61(2)/103(1)/109/3(5) बीएनएस* पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 10.02.2025 को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 09.02.2025 को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत हुयी ह्त्या से संबंधित अभियुक्त ग्राम देशरमऊ जाने वाले रास्ते पर हाइवे के अण्डर पास के निकट कही जाने की फिराक मे खडे है । सूचना पर तत्काल एसओजी सर्विलांस टीम एवं थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर *01 अभियुक्ता सहित कुल 04 अभियुक्तों को ग्राम देशरमऊ जाने वाले ओवर ब्रिज के पास से 01 मोटरसाइकिल सहित समय 14.15 बजे* गिरफ्तार किया गया ।

बरामद मोटर साइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया ।

गिरफ्तार  अभियुक्तगण

1. हर्षवर्धन सिंह चौहान पुत्र लवकुश सिंह चौहान निवासी ग्राम जगसौरा थाना जसवंतनगर हाल पता करमगंज महेरा चुंगी गुप्ता पेट्रोल पंप के पास थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 52 वर्ष ।

2. अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान निवासी ग्राम जगसौरा थाना जसवंतनगर हाल पता करमगंज महेरा चुंगी गुप्ता पेट्रोल पंप के पास थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 27 वर्ष ।

3. कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान निवासी ग्राम जगसौरा थाना जसवंतनगर हाल पता करमगंज महेरा चुंगी गुप्ता पेट्रोल पंप के पास थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 19 वर्ष ।

 

पुलिस प्रथमटीम निरी0 श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी एसओजी मय टीम, उ0नि0 श्री नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।

द्वितीय टीम उ0नि0 श्री अमित कुमार मिश्र थानाध्यक्ष फ्रेण्डस कालोनी, उ0नि0 सन्त कुमार, उ0नि0 नितिन चौधरी, का0 सुमित कुमार, का विक्रान्त, का0 गौरव उपाध्याय, का0 मनोज कुमार, म0का0 कीर्ति यादव, चा0 का0 शशिकान्त ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button