अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री 19 फरवरी को आयेंगे रीवा
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान 19 फरवरी को रीवा आयेंगे। मंत्री श्री चौहान 19 फरवरी को कार द्वारा सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान करके जबलपुर, कटनी होते हुए शाम 7 बजे रीवा पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री नागर 20 फरवरी को सुबह 6 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में संगम स्नान एवं पूजन करेंगे। मंत्री श्री नागर प्रयागराज से दोपहर 2 बजे बनारस के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री नागर शाम 4.30 बजे बनारस पहुंचकर काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन करके रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री नागर रात 11.30 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री नागर 21 फरवरी को सुबह 10 बजे कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री जी के दौरे के समय सांसद, लोकसभा क्षेत्र रतलाम श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान उनके साथ रहेगी।


