
ह्यूंडई प्रॉमिस ने 2024 में की 1.57 लाख से ज्यादा प्री- ओन्ड कारों की बिक्री
पुणे: ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने अपने प्री- ओन्ड कार प्रोग्राम ह्यूंडई प्रॉमिस के माध्यम से CY 2024 में अपनी अब तक की सर्वाधिक बिक्री का स्तर छुआ है। बीते वर्ष कंपनी ने 5.8% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 1,57,503 प्री-ओन्ड कारें बेचीं। ग्राहकों के विश्वास और मूल्य को मजबूत बनाते हुए ह्यूंडई प्रॉमिस ने 35,553 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों की बिक्री की, जो कुल बिक्री का 23% है। इसमें 8% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
ह्यूंडई प्रॉमिस ने ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एक नया मानक स्थापित करते हुए CY 2024 में 20.4% की अपनी अब तक की सर्वोच्च एक्सचेंज आउटरीच हासिल की। CY 2024 में ह्यूंडई प्रॉमिस की सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों की बिक्री को Hyundai i20, CRETA और GRAND i10 ने डॉमिनेट किआ। कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 55% रही। सर्टिफाइड प्री- ओन्ड कारों की बिक्री में एस यू वी ने 21% का योगदान दिया, जिसमें CRETA 13% और VENUE 8% के साथ सबसे आगे रहीं।
ह्यूंडई प्रॉमिस की बिक्री पर टिप्पणी करते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के व्होल टाइम डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर, श्री तरुण गर्ग ने कहा, “भारत में सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों के बाजार में पारदर्शिता, विश्वास और विश्वसनीयता जैसे मानकों में सुधार की बहुत गुंजाइश है। नई पीढ़ी की तकनीक और ह्यूंडई ब्रांड के विश्वास का उपयोग करते हुए एक ओ ई एम द्वारा संचालित नेटवर्क के रूप में ह्यूंडई प्रॉमिस इन चुनौतियों का सीधा सामना करता है। अपनी शुरुआत से अब तक 10 लाख से अधिक प्री-ओन्ड कारों की बिक्री के साथ ह्यूंडई प्रॉमिस ने यूज्ड कारों को खरीदने और बेचने के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करते हुए इसे अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और सुगम बना दिया है। सर्टिफाइड प्री-ओन्ड सेगमेंट में ह्यूंडई CRETA ने 13% के योगदान के साथ सबसे ज्यादा मांग वाली एस यू वी के रूप में जगह बनाई है। यह इस सेगमेंट में इसकी अनोखी लोकप्रियता को दर्शाता है। VENUE और CRETA जैसे एसयूवी मॉडल तीन वर्ष के बाद भी अपनी मूल कीमत के 70% से अधिक पर खरीदे जा रहे हैं।”
ह्यूंडई प्रॉमिस के माध्यम से बेची जाने वाली सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों को इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने से पहले सख्ती से 161-पॉइंट चेकलिस्ट से गुजारा जाता है। पूरी विश्वसनीयता और नई कार जैसा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ह्यूंडई प्रॉमिस की ओर से सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों पर कुछ अतिरिक्त लाभ भी दिए जाते हैं, जिनमें 7 साल से कम पुरानी कारों के लिए 1 साल की व्यापक वारंटी और 7-10 साल पुरानी कारों पर 6 महीने की इंजन और ट्रांसमिशन वारंटी शामिल है। सभी सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों के साथ रोड साइड असिस्टेंस और किसी अतिरिक्त लागत के बिना दो फ्री सर्विस की सुविधा भी मिलती है।
ह्यूंडई के इनोवेटिव ‘क्लिक-टू-बाय’ प्लेटफार्म hyundai.co.in पर प्री-ओन्ड कारों को खरीदने व बेचने का सुगम अनुभव मिलता है। खरीदार आराम से घर बैठे ह्यूंडई डीलरशिप पर उपलब्ध सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कारों को वर्चुअल तरीके से देख सकते हैं, टेस्ट-ड्राइव का अनुरोध कर सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं। आसान फिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से विक्रेताओं के पास मूल्यांकन का अनुरोध करने, सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करने और ऑफर प्राइस देखने का विकल्प रहता है। इसके अलावा, डीलरों को एच-स्मार्ट एप के माध्यम से एक सुगम और पारदर्शी मूल्यांकन का मौका मिलता है, जिससे विक्रेताओं को पुरानी कारों के लिए सर्वोत्तम कीमत मिल पाती है।
ह्यूंडई प्रॉमिस 600 से ज्यादा डीलर्स के पैन-इंडिया नेटवर्क के माध्यम से प्री- ओन्ड कारें खरीदने और बेचने की प्रक्रिया को विश्वसनीय, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाता है।

