सीतामढ़ी

अवैध रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व कर्मचारी निलंबित।

अवैध रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व कर्मचारी निलंबित।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के द्वारा श्री पप्पू कुमार राम, राजस्व कर्मचारी,अंचल रुन्नी सैदपुर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

पप्पू कुमार राम के खिलाफ लगातार रिश्वत लेने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के द्वारा मामले की जांच का आदेश दिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

रिश्वत मांगने एवं कार्यकलाप के विरुद्ध कतिपय शिकायतों के आधार पर पप्पू कुमार राम,राजस्व कर्मचारी अंचल रुन्नीसैदपुर, मौजा अथरी अंतर्गत दाखिल खारिज वाद संख्या–9451/2023–24 बनाम रमेश कुमार व मृणाल कुमार के निष्पादन हेतु पप्पु कुमार राम, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, रुन्नीसैदपुर के अटर्नी द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की गई थी । संबंधित ऑडियो एवं वीडियो भूमि सुधार उप समाहर्ता, सीतामढ़ी सदर को प्राप्त हुआ ।जिससे संपूर्ण घटना क्रम में पप्पू कुमार राम राजस्व कर्मचारी की संलिप्ता उजागर हुई। भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतामढ़ी सदर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पप्पू कुमार राम,राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय रुन्नीसैदपुर को जिलाधिकारी ने निलंबित किया है। साथ ही पप्पू कुमार राम राजस्व कर्मचारी के संबंध में यथाशीघ्र विस्तृत जांच करते हुए प्रपत्र “क” गठित करने का निर्देश दिया गया है एवं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भूमि सुधार उप समाहर्ता पुपरी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अवैध रूप से रिश्वत मांगता है तो वे इसकी शिकायत तुरंत प्रशासन से करें।

 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार,मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button