इटावा

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन व्यय टीम के अंतर्गत विभिन्न टीमों हेतु अधिकारियों / कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी थी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन व्यय टीम के अंतर्गत विभिन्न टीमों हेतु अधिकारियों / कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी थी जिनके मानदेय के भुगतान हेतु पूर्व में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष के सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान हेतु निर्धारित प्रारूप पर खाता संख्या, अपडेट करवाएं 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि सर्व साधारण की जानकारी हेतु सूचित किया जाता है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन व्यय टीम के अंतर्गत विभिन्न टीमों हेतु अधिकारियों / कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी थी जिनके मानदेय के भुगतान हेतु पूर्व में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष के सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान हेतु निर्धारित प्रारूप पर खाता संख्या, आई०एफ०एस०सी० कोड, की सूचना मांगी गयी थी जो पर्याप्त समय व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अभी सूचना कार्यालय में अप्राप्त है। अतः सम्बन्धित विभागध्यक्ष एवं कार्यालयध्यक्ष के अधिकारयों/कर्मचारियों को पुनः अन्तिमवार प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है वित्तीय वर्ष-2024-2025 समाप्ति पर है। ऐसी स्थिति में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन व्यय टीम के अन्तर्गत विभिन्न टीमों में कार्य किया है, से सम्बन्धित सभी अधिकारी / कर्मचारी दिनांक 25 फरवरी, 2025 तक अनिवार्य रूप से खाता संख्या एवं आई०एफ०एस०सी० कोड की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें, अन्यथा अवशेष बची धनाशि को सम्बंधित लेखाशीर्षक मद में शासन के पक्ष में धनराशि, समर्पित कर दी जायेगी जिसके आप स्वयं जिम्मेदार / उत्तरदायी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button