मध्य प्रदेश

किसानों को दिया गया जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण

किसानों को दिया गया जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण

रीवा (मध्य प्रदेश):जन शिक्षण संस्थान रीवा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत अकौरी एवं मथौरी में किसानों को जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में जन शिक्षण संस्थान के निर्देशक सुनील शुक्ला ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक कचरे, कम्पोष्ट खाद तथा हरी खाद बनाने प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को जैविक विधि से फसलों का उत्पादन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि रासयनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उपजाऊ क्षमता नष्ट होती है। रासयनिक खाद के उपयोग से मानव शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। रासयनिक खाद खरीदने के लिए किसान को काफी राशि खर्च करनी पड़ती है। इन सब कठिनाईयों से बचने के लिए किसान जैविक खाद का उपयोग करें। इसकी लागत बहुत कम है तथा फसल और भूमि दोनों के लिए लाभकारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में श्री राघवशरण शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेन्द्र सिंह, एपीओ राजेश गौतम, राजवर्धन तिवारी तथा शिवकुमार साकेत ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button