बजट के संबंध में आयोजित की गई वेबिनार
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. अग्रणी बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में गत दिवस बजट के संबंध में वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में जिले भर के किसानों तथा बैंक अधिकारियों ने शामिल होकर केन्द्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में चर्चा की। वेबिनार में आर्थिक विशेषज्ञों द्वारा बजट के प्रमुख प्रावधानों तथा अर्थव्यवस्था पर बजट के सकारात्मक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। वेबिनार में अग्रणी बैंक प्रबंधक जगमोहन तथा आरसेटी के संचालक एमजे जोगाराव भी शामिल रहे। वेबिनार में कृषि क्षेत्र के लिए बजट प्रावधानों की विशेष तौर पर चर्चा की गई।

